मोहाली में पुलिस द्वारा 3 युवकों की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

पंजाब के मोहाली में पुलिस द्वारा 3 युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों की पहचान हवलदार हरप्रीत सिंह और कॉन्स्टेबल सुपिंदर सिंह के तौर पर हुई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं।