मौजूदा पाक गेंदबाज़ी आक्रमण में कोई भी शाहीन अफरीदी की कमी पूरी नहीं कर सकता: रिज़वान

पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने चोट के चलते एशिया कप-2022 से बाहर हुए पाक पेसर शाहीन अफरीदी को लेकर शुक्रवार को कहा, "मौजूदा पाक गेंदबाज़ी आक्रमण में कोई भी शाहीन की कमी पूरी नहीं कर सकता।" वहीं, रविवार को भारत के साथ होने वाले मैच को लेकर उन्होंने कहा, "भारत के खिलाफ मैच हमेशा दबाव वाला होता है...पूरी दुनिया...देखती है।"