केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को मौजूदा वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि के आंकड़े डबल डिजिट्स में बने रहने की उम्मीद जताई। बकौल सीतारमण, अन्य देशों की तुलना में भारत मज़बूत स्थिति में है। गौरतलब है, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 13.5% रही जो एक साल में सबसे तेज़ बढ़ोतरी है।