मौजूदा शेयरहोल्डर्स और उनकी होल्डिंग पर यथास्थिति बनाए रखे बायजू: एनसीएलटी

नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने बायजू को मौजूदा शेयरहोल्डर्स और उनकी होल्डिंग पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है जिससे कंपनी का $200 मिलियन का राइट्स इश्यू रुक गया है। बायजू ने राइट्स इश्यू के लिए $22 बिलियन के पिछले पीक वैल्यूएशन पर 99% डिस्काउंट ऑफर किया था जिसके बाद निवेशकों के समूह ने याचिका दायर की थी।