ओक्लाहोमा (अमेरिका) में अधिकारियों ने गुरुवार को हत्यारे गिल्बर्ट पोस्टेल को मौत का इंजेक्शन देने से पहले उसे दिए गए अंतिम भोजन का खुलासा किया। भोजन में 20 चिकन नगेट, केचप के साथ 3 लार्ज फ्राइस, क्रिस्पी चिकन सैंडविच, लार्ज कोला और कारमेल फ्रेपे शामिल थे। गिल्बर्ट ने घातक इंजेक्शन के बजाए गोली मारकर मौत देने की मांग की थी।