उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर कहा है, "मैं उनसे कल (रविवार) ही मिला था और उनसे आशीर्वाद लिया था।" उन्होंने कहा, "आज आत्महत्या से उनकी मौत की खबर सुनकर दुखी हूं...मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।"