केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है, "अभिभावकों को अपने बच्चों से अपनी भाषा में बात करनी चाहिए। उनका आत्मविश्वास बढ़ाइए, अपनी भाषा बोलने के लिए जो उनके मन में झिझक है...उसे निकाल दीजिए।" उन्होंने आगे कहा, "इससे भाषा का तो भला होगा...लेकिन उससे ज़्यादा भला आपकी संतानों का होगा क्योंकि...मौलिक चिंतन स्वभाषा से ही आ सकता है।"