भारतीय मौसम विभाग ने 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 4 दिनों के भीतर हीट वेव की चेतावनी दी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में 19 अप्रैल तक जबकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू में 18 अप्रैल तक हीट वेव की स्थितियां बन सकती हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के लिए भी चेतावनी जारी हुई है।