मौसम विभाग ने दी आंध्र प्रदेश व ओडिशा में चक्रवात की चेतावनी, जारी किया येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को येलो अलर्ट जारी कर उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट के करीब डीप डिप्रेशन के अगले 12-घंटों के भीतर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की भविष्यवाणी की। बकौल मौसम विभाग, इस चक्रवात का 26 सितंबर को लैंडफॉल हो सकता है। तीव्रता बढ़ने पर यह तूफान 'गुलाब चक्रवात' के नाम से जाना जाएगा।