म्यांमार में जॉब रैकेट में फंसे 200 से अधिक भारतीय रेस्क्यू किए गए, 153 वापस लौटे: एमईए

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय जॉब रैकेट में फंसने के बाद म्यांमार में बंधक बनाए गए 200 से अधिक भारतीयों को रेस्क्यू कर लिया गया है जिसमें से 153 वापस स्वेदश लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि बाकी बचे हुए लोगों को भी वापस लाने की प्रक्रिया जारी है।