म्यांमार में तख्तापलट के बाद से 15,000+ लोगों के भारत में प्रवेश करने का अनुमान: यूएन

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने एक रिपोर्ट में कहा है कि म्यांमार में 1 फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से 15,000 से अधिक लोगों के भारत में प्रवेश करने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि फरवरी से पूरे म्यांमार में तनाव बढ़ गया है। दरअसल, पूर्वोत्तर के 4 राज्य म्यांमार के साथ अंंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं।