म्यांमार में बंधक बनाए गए भारतीयों को छुड़ाने के लिए हर संभव प्रयास जारी: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि म्यांमार में 'अवैध रूप से बंधक' बनाए गए 32 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया है और शेष लोगों को रिहा कराने के हर संभव प्रयास जारी हैं। मंत्रालय ने कहा, "हमें जानकारी है कि थाईलैंड में आईटी कंपनियां रोज़गार के लिए भारतीयों की भर्ती करती हैं जिन्हें बाद में म्यांमार ले जाया जाता है।"