म्यांमार में युवा पुरुषों और महिलाओं के लिए सेना में नौकरी करना किया गया अनिवार्य
म्यांमार के सैन्य समर्थित जुंटा ने सभी युवा पुरुषों और महिलाओं के लिए सेना में नौकरी करना अनिवार्य कर दिया है।
18-35 वर्ष की आयु के पुरुषों और 18-27 वर्ष की आयु की महिलाओं को 2 वर्षों तक सैन्य सेवाएं देनी होंगी। म्यांमार की सरकारी मीडिया के अनुसार, आपातकाल की स्थिति में इसे 5 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।