रिपोर्ट्स के मुताबिक, म्यांमार में सत्तारूढ़ सेना के जवानों और विद्रोही बलों (रेज़िस्टेंस फोर्स) के बीच जुलाई, 2021 के बाद हुए सबसे घातक हिंसक संघर्ष में कई किशोरों समेत 15-20 ग्रामीणों की मौत हो गई है। विपक्षी संगठन नैशनल यूनिटी गवर्मेंट द्वारा राष्ट्रव्यापी विद्रोह के आह्वान के बाद उत्तर-पश्चिमी मैगवे क्षेत्र में गुरुवार को यह संघर्ष शुरू हुआ था।