मज़ा आ गया: भारत के महिला अंडर-19 T20 विश्व कप का खिताब जीतने पर हरभजन

भारतीय महिला टीम के लगातार दूसरी बार महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीतने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा है, "पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।" हरभजन ने कहा, "मैच देखकर मज़ा आ गया। विश्व कप जीतना कोई आसान बात नहीं है।" उन्होंने कहा, "पूरी टीम ने देश का नाम रौशन किया है।"