मज़े लेने गई है, 1-2 माह एंजॉय करके लौट आएगी: पटना में लापता बेटी की मां से पुलिस

पटना (बिहार) के रामकृष्ण नगर थाने में लापता बेटी की रिपोर्ट लिखवाने गई मां से पुलिसकर्मियों ने बेहद असंवेदनशील टिप्पणी की। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने एफआईआर नहीं लिखी और महिला से 'मज़े लेने गई है, एक-दो महीने में एंजॉय करके लौट आएगी' कहा था। आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार ने सदन में मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

Load More