मज़बूत बिज़नेस अपडेट के बाद टाइटन के शेयर उछले, ब्रोकरेज ने जताई 25% तेज़ी की उम्मीद

टाइटन के शेयर ने बुधवार को 4% से भी ज़्यादा की तेज़ी के बाद ₹3,578 के इंट्राडे हाई लेवल को टच किया। जुलाई-सितंबर तिमाही में टाइटन के कंज़्यूमर बिज़नेस में पिछले साल की समान अवधि से 20% की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि स्टॉक में 25% की तेज़ी आ सकती है।