मज़बूत हूं, भगवान में विश्वास है: एंड-ऑफ-लाइफ केयर सेंटर ले जाए जाने की खबर के बाद पेले

ब्राज़ील के फुटबॉल लेजेंड पेले ने कैंसर से जूझने के बीच एंड-ऑफ-लाइफ केयर सेंटर ले जाए जाने की खबरें सामने आने के बाद इंस्टाग्राम पर नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "दोस्तों, मैं चाहता हूं कि सभी शांत और सकारात्मक रहें। मैं मज़बूत हूं और हमेशा की तरह स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों का पालन कर रहा हूं। मुझे भगवान पर विश्वास है।"