हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने सट्टेबाज़ी ऐप को लेकर विवादों में फंसे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना व शिखर धवन पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा, "ये कैसे सेलिब्रिटी हैं...किसी के आदर्श कैसे बन सकते हैं?" कमिश्नर ने कहा, "सट्टेबाज़ी के चलते युवा अपनी ज़िंदगी बर्बाद कर रहे...क्या ये लोग इसके ज़िम्मेदार नहीं हैं...जिन्होंने ऐसी लत को बढ़ावा दिया?"