ये हैं दुनिया के 5 सबसे बुज़ुर्ग कछुए, एक की उम्र रही है 300 साल से भी ज़्यादा

नाइजीरिया के अलाग्बा नाम की मादा कछुआ 344-साल तक जीवित रही जो दुनिया की अबतक की सबसे लंबी उम्र जीने वाली कछुआ थी। वहीं, कोलकाता चिड़ियाघर का अद्वैता 255-साल तक जिया। सेशेल्स प्रजाति का 190-वर्षीय जोनाथन अबतक का सबसे उम्रदराज़ जीवित कछुआ है। टोंगा का तुई मलिला 189-साल तक और चार्ल्स डार्विन का गोद लिया हुआ हेरिएट 175-साल तक जिया।