यूएस की ट्रंप सरकार में स्टीफन मिलर की नियुक्ति भारतीयों के लिए क्यों मानी जा रही है खराब?
नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने लंबे समय के सलाहकार स्टीफन मिलर को नीति उप प्रमुख नियुक्त किया है। मिलर इमिग्रेशन मामलों में अपनी कट्टरपंथी सोच और H-1B वीज़ा विरोधी रुख के लिए जाने जाते हैं। माना जा रहा है कि ट्रंप का यह कदम अमेरिका में कार्यरत भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए नई चुनौतियां पैदा कर सकता है।