inshorts

यूएस की रेसीप्रोकल टैरिफ लिस्ट में क्यों नहीं दिखा रूस का नाम?

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की रेसीप्रोकल टैरिफ लिस्ट में रूस का नाम नहीं दिखा है। वाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा, "यूक्रेन युद्ध के चलते लागू प्रतिबंधों के कारण अमेरिका और रूस के बीच कारोबार पहले ही शून्य हो चुका है इसलिए रूस इस लिस्ट में शामिल नहीं है।" वहीं, अमेरिका ने यूक्रेन पर 10% रेसीप्रोकल टैरिफ लगाया है।