यूएस में अवैध आप्रवासी भारतीयों पर बोले पीएम मोदी, 'सपनों' और 'मानव तस्करी' का किया ज़िक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात में अमेरिका में रह रहे अवैध आप्रवासी भारतीयों पर कहा है, "किसी को भी गैरकानूनी रूप से दूसरे देशों में रहने का अधिकार नहीं होता।" उन्होंने कहा, "सामान्य परिवारों के बच्चों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर...गुमराह कर लाया जाता है। हमें मानव तस्करी के इकोसिस्टम को जड़ से खत्म करना होगा।"