यूएस में कहां ठहरे हैं पीएम मोदी, नेहरू भी रहे यहां मेहमान; जानिए विशेषताएं
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका) पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्लेयर हाउस में ठहरे हैं जो अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक गेस्ट हाउस है। ऐतिहासिक होटल ब्लेयर हाउस में 1956 में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी रुके थे। इस होटल में 14 गेस्ट बेडरूम, 35 बाथरूम और 3 बड़े डाइनिंग रूम समेत 119 कमरे हैं।