यूएस में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर लग सकता है प्रतिबंध, ट्रंप ने आदेश पर किया साइन
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर साइन किया है जिसमें ट्रांसजेंडर सैनिकों संबंधी नीति को संशोधित किया जा सकता है। इससे अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर सैनिकों की भर्ती पर प्रतिबंध लग सकता है। इस आदेश के बाद कोविड-19 महामारी में वैक्सीन लगवाने से इनकार करने पर नौकरी से निकाले गए सैनिकों की भी बहाली हो सकती है।