टेनेसी (अमेरिका) में हाल ही में एक शख्स पर उसके कुत्ते ने गोली चला दी जो उसकी बाईं जांघ के ऊपरी हिस्से में लग गई। शख्स ने पुलिस को बताया कि वह अपनी प्रेमिका संग बिस्तर पर लेटा हुआ था, उसी दौरान यह वाकया हुआ। बकौल पुलिस, कुत्ते का पंजा ट्रिगर गार्ड में फंस गया था जिससे गोली चल गई।