यूएस में भारतीय दूतावास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधिकारी का शव
वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका) में बुधवार को भारतीय दूतावास में एक अधिकारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। स्थानीय पुलिस और सीक्रेट सर्विस इस घटना की जांच कर रही हैं जिसमें खुदकुशी का ऐंगल भी शामिल है। भारतीय दूतावास ने बयान में कहा, "हम पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत भेजने के लिए संबंधित एजेंसियों और परिवार...के संपर्क में हैं।"