यूएसए ने बतौर असोसिएट टीम दर्ज की टी20 विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत

यूएसए ने टी20 विश्व कप-2026 में शुक्रवार को नीदरलैंड्स को 93 रनों से हरा दिया। यह किसी असोसिएट टीम (नॉन-टेस्ट प्लेइंग नेशन) द्वारा टी20 विश्व कप के इतिहास में रनों के लिहाज़ से सबसे बड़ी जीत है। यूएसए ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 196/6 का स्कोर बनाया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स 103 रनों पर ऑल-आउट हो गया।

Load More