यूके के मशहूर 'लंदन आई' की तरह मुंबई में भी देश का सबसे बड़ा व्हील 'मुंबई आई' बनाया जाएगा। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा, "यह फेरिस व्हील पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत बनाया जाएगा। इसके लिए अभी कोई बजट आवंटित नहीं किया गया है और बीएमसी को अभी तक इसके लिए स्थान भी निर्धारित करना बाकी है।"