प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 8-9 अक्टूबर को भारत के दौरे पर आएंगे। यहां दोनों नेता भारत-ब्रिटेन की रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। यह प्रधानमंत्री स्टार्मर का भारत का पहला आधिकारिक दौरा होगा। दोनों नेता मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-2025 में भी हिस्सा ले सकते हैं।