यूके के प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी की कज़न रोज़ी रोश विल्टशर के नॉर्टन स्थित अपने पारिवारिक घर में मृत पाई गईं। उनके शव के पास बंदूक मिलने की खबर है। डरहम विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य की द्वितीय वर्ष की छात्रा रोश दिवंगत राजकुमारी डायना के अंकल की पोती/नातिन थीं। 14 जुलाई को उनकी मां-बहन ने उनका शव देखा था।