'ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव' (जीटीआरआई) के मुताबिक, 24 जुलाई को हस्ताक्षरित भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से पहले साल भारत को ₹4,060 करोड़ का नुकसान हो सकता है। बकौल जीटीआरआई, इस समझौते से दोनों देशों के सीमा शुल्क राजस्व में कमी आएगी क्योंकि विभिन्न वस्तुओं पर शुल्क या तो कम किया गया है या समाप्त कर दिया गया है।