यूको बैंक ने जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक ने बताया कि इस अवधि में उसका कुल कारोबार सालाना आधार पर 13% बढ़कर ₹5.37 लाख करोड़ हो गया है। इसके साथ ही बैंक के पास कुल जमा राशि सालाना आधार पर 10.87% बढ़कर ₹3.06 लाख करोड़ हो गई। वहीं, डेब्ट-डिपॉज़िट रेशियो भी बढ़कर 75.56% हो गया।