यूके में लूसी आइज़ैक नामक महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान ओवेरियन कैंसर का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने 20 सप्ताह के गर्भ को ऑपरेशन के दौरान उसके शरीर से बाहर निकालकर कैंसर का ऑपरेशन किया। इसके बाद गर्भ को वापस शरीर में लगा दिया गया। जनवरी में स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ और लूसी भी कैंसर मुक्त हो गईं।