inshorts

यूके में महिला को हो रहा था पैरों में तेज़ दर्द, जांच में निकली बेहद दुर्लभ बीमारी

यूके में ग्रेसी नामक महिला को 18-वर्ष की उम्र में पैरों में तेज़ दर्द हुआ जिसे शुरुआत में मांसपेशियों का सामान्य दर्द समझा गया लेकिन एक दिन ग्रेसी उठ ही नहीं पाईं। जांच में ग्रेसी को स्पिंडल सेल सरकोमा नामक दुर्लभ कैंसर का पता चला। बाद में वह कैंसर से ठीक हो गईं और आज वह 32-वर्ष की हैं।