यूके में 20 वर्षीय सिख महिला से गैंगरेप करने वाले आरोपियों की जानकारी देने पर इनामी राशि का एलान हुआ है। यूके की अपराध विरोधी चैरिटी संस्था क्राइमस्टॉपर्स ने आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को £20,000 (लगभग ₹23.73 लाख) का इनाम देने का वादा किया है। आरोपियों ने नस्लीय नफरत के चलते महिला का गैंगरेप किया था।