यूक्रेनी लोग शांति और सुरक्षा में रहने के हकदार हैंः क्रिसमस के दिन रूसी हमले पर जो बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने क्रिसमस के दौरान यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा कर उसे अपमानजनक बताया है। एक बयान में उन्होंने कहा, "इस अपमानजनक हमले का उद्देश्य सर्दियों के दौरान यूक्रेनी लोगों तक गर्मी और बिजली की पहुंच को काटना था। मैं स्पष्ट कर दूं कि यूक्रेनी लोग शांति और सुरक्षा में रहने के हकदार हैं।"