यूक्रेनी हमले से रूसी रिफाइनरी में जोरदार धमाका, हवा में उड़ा तेल टैंक का ढक्कन; वीडियो वायरल
यूक्रेन ने मॉस्को (रूस) स्थित एक तेल रिफाइनरी पर बड़ा ड्रोन हमला किया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि तेल भंडारण टैंक का विशाल ढक्कन हवा में उड़ गया जिसका वीडियो भी ऑनलाइन वायरल हुआ है। इस सप्ताह रिफाइनरी पर यूक्रेन का यह दूसरा हमला है। हमले के बाद मॉस्को के हवाई अड्डों पर उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गईं।