यूक्रेन के दुर्लभ खनिजों तक पहुंच देने के अमेरिका के प्रस्ताव को ज़ेलेंस्की ने किया खारिज
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के दुर्लभ खनिजों तक पहुंच देने के अमेरिका के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अपने मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे यूक्रेन के दुर्लभ खनिजों तक अमेरिका को पहुंच देने से संबंधित प्रस्तावित समझौते पर हस्ताक्षर न करें क्योंकि यह प्रस्ताव अमेरिकी हितों पर अत्यधिक केंद्रित है।