यूक्रेन का दावा- रूस ने चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से किया हमला

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस ने बीती रात चेर्नोबिल में नष्ट हो चुके न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर हमला किया है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि उच्च विस्फोटक से लैस एक रूसी हमलावर ड्रोन ने प्लांट में नष्ट हो चुकी चौथी बिजली इकाई पर हमला किया। जेलेंस्की ने हमले का वीडियो भी ऑनलाइन शेयर किया है।