inshorts

यूक्रेन की बात सुनी जानी चाहिए, यह ज़रूरी हैः ट्रंप से तीखी बहस के बाद ज़ेलेंस्की

वाइट हाउस में बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से हुई तीखी बहस के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है, "यह ज़रूरी है कि यूक्रेन की बात सुनी जाए और इसे कोई भी न भूले। न युद्ध के दौरान...न उसके बाद।" उन्होंने आगे कहा, "यूक्रेन के लोगों को जानना ज़रूरी है कि वे अकेले नहीं हैं।"