यूक्रेन को बिना सदस्यता के भी मिल सकती है नाटो की सुरक्षा, इटली की PM मेलोनी ने दिए संकेत

बकौल रिपोर्ट्स, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक में कहा है, "नाटो देशों के पास जो कवरेज है...उसे यूक्रेन तक बढ़ाना...अधिक प्रभावी समाधान होगा।" उन्होंने नाटो के एक अनुच्छेद का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह उसकी पूर्ण सदस्यता लेने से अलग है लेकिन यूक्रेन को नाटो की सुरक्षा का आश्वासन दे सकता है।