यूक्रेन के हमले में 3 लोगों की हुई मौत, हमने उनके 112 ड्रोन मार गिराए: रूस
रूस में यूक्रेन के ड्रोन हमलों में 3 लोगों की मौत हो गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उनकी वायु रक्षा ने 8 रूसी क्षेत्रों और क्रीमिया में 112 ड्रोनों को रोका और नष्ट किया है। वहीं, यूक्रेन ने कहा है कि रूस ने उसपर 53 ड्रोन से हमला किया था और उसने 45 ड्रोन मार गिराए।