रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन ने नोवगोरोड क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने 91 ड्रोन से हमला किया। लावरोव ने आगे कहा, "ऐसी गैरज़िम्मेदाराना हरकत का जवाब दिया जाएगा।" यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के समय पुतिन आवास पर थे या नहीं।