inshorts

यूक्रेन ने अपने सी ड्रोन की पहली तस्वीर की जारी

यूक्रेन ने अपने सी ड्रोन की पहली तस्वीर जारी की है। यूक्रेन ने डिफेंस एग्ज़ीबिशन में टोलोका अंडरवॉटर ड्रोन का अनावरण किया। इस सिस्टम के तीन वैरिएंट हैं जो 2,000 किलोमीटर (1,240 मील) दूर तक के लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम है। इस ड्रोन को पानी की सतह के ठीक नीचे स्टील्थ ऑपरेशन्स के लिए डिज़ाइन किया गया है।