यूक्रेन ने ज़ापोरिज़िया न्यूक्लियर प्लांट पर पर हमले के आरोपों से किया इनकार
यूक्रेन ने ज़ापोरिज़िया न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के रूस के दावों को खारिज करते हुए इसे ‘प्रोपेगेंडा’ बताया है। यूक्रेन ने कहा कि आरोपों में कोई तर्क नहीं है, क्योंकि वह उस प्लांट पर हमला क्यों करेगा जिसे वह दोबारा अपने नियंत्रण में लाना चाहता है। बकौल यूक्रेन, उसे परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाने के गंभीर परिणामों की पूरी जानकारी है।