यूक्रेन ने यूरोप के सबसे लंबे पुल पर की बमबारी

यूक्रेन ने रूस-क्रीमिया को जोड़ने वाले केर्च ब्रिज पर बमबारी की है। यूरोप का सबसे लंबा यह पुल रूस को क्रीमिया से जोड़ता है जिस पर रूस ने 2014 में यूक्रेन से कब्ज़ा किया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रमुख परियोजना रहे इस पुल पर 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन कई बार हमला कर चुका है।