यूक्रेन ने रूस के कई क्षेत्रों में ड्रोनों से किया हमला: रूस का रक्षा मंत्रालय
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यूक्रेन की सेना ने रूस के कई क्षेत्रों में ड्रोनों से हमला किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उसकी हवाई रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 75 ड्रोन को बीच में ही नष्ट कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, यूक्रेन की सीमा से लगते इलाकों में ड्रोनों से हमला किया गया है।