रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेनी सेना ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में एक प्रमुख गैस पाइपलाइन पर हमला किया है जिसका वीडियो सामने आया है। हालांकि, युक्रेनी अधिकारियों ने कथित घटना पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। रूसी सैन्य ब्लॉगर्स ने दावा किया है कि यूक्रेनियों ने क्षेत्र से पीछे हटने से पहले गैस उपकरणों में विस्फोटक लगाए होंगे।