यूक्रेन की सेना ने रूस के दक्षिण में स्थित क्रास्नोडार क्षेत्र के तुआप्से में एक तेल रिफाइनरी पर हमला कर दिया। इस हमले में भीषण आग लग गई। हमले की जानकारी क्रास्नोडार के गवर्नर वेनियामिन इवानोविच कोंद्रायेव ने दी है। उन्होंने बताया है कि यह हमला कीव शासन द्वारा किया गया है जिससे गैसोलीन के टैंकों में आग भड़क गई।